Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 12 अगस्त 2023। आज के बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होने पर ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार हो पाएगें। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नागरिक विकास परिषद द्वारा स्वाधीनता दिवस के मौके पर आयोजित करवाई गई विभिन्न सहशैक्षिक प्रतियोगिताएं सार्थक प्रयास है और इसके लिए परिषद धन्यवाद की पात्र है। यह शब्द थे कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं अभिभावकों के, और मौका था परिषद भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने का। संस्था के सांस्कृतिक मंत्री मनोज गुंसाई ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान बच्चों में विभिन्न कौशल विकसित करने के लिए कविता, भाषण, वाद-विवाद, सुलेख, श्रुतिलेख एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में 17 स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने भाग लिया। हालांकि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी विद्यालयों को अपने अपने विद्यालय के श्रेष्ठतम प्रतिभागियों की टीम ही भेजने को कहा गया था। ऐसे में यह सभी बच्चे अपने अपने स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब भी रहे और निर्णायकों द्वारा तय किए गए विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि परिषद द्वारा वर्ष 1977 में अपनी स्थापना से लेकर अभी तक लगातार सेवा कार्यों को विस्तार दिया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन में संस्था के राधेश्याम तापडिया, तुलसीराम चौरडिया, सत्यनारायण स्वामी, रणवीरसिंह खिची, विशाल स्वामी आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

ये रहे विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिताओं के दौरान शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता में एडवोकेट के.के. पुरोहित, एडवोकेट सोहननाथ सिद्ध ने, कविता प्रतियोगिता में पत्रकार कपिला स्वामी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम तापडिया ने, चित्रकला प्रतियोगिता में जगदीश स्वामी एवं संस्था सदस्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व शुक्रवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पत्रकार संजय पारीक, अनिल धायल, सुलेख प्रतियोगिता में वरिष्ठ शिक्षक रामप्रताप जाखड़ व उदघोषक विशाल स्वामी ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। संस्था के सांस्कृतिक मंत्री मनोज गुंसाई ने बताया कि सुलेख वरिष्ठ वर्ग में दिव्या सिद्ध प्रथम, अंजनी सुथार द्वितीय, खुशी जाखड़ व श्रुति वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में जीत भामूं, दामिनी व कृतिका सेन क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। श्रुतिलेख वरिष्ठ में राधा सैनी व भव्या प्रथम, शिल्पा भादानी एवं मोनिका सोनी द्वितीय एवं उर्वशी शर्मा, आईना चौधरी तृतीय स्थान पर रही। श्रुतिलेख कनिष्ठ में परीना बानो प्रथम, मोनिका तुनगरिया द्वितीय एवं तरूण भंसाली तृतीय स्थान पर रहे। कविता प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में विशाल बोथरा प्रथम, चचंल जैन द्वितीय व कुमिता गिरी व कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। कविता कनिष्ठ वर्ग में तमन्ना पारीक प्रथम, अनमता व वशिंका शर्मा द्वितीय, वरूण जोशी एवं ख्याति संयुक्त रूप से त़ृतीय स्थान पर रहे। भाषण वरिष्ठ वर्ग में प्राची सुथार प्रथम, लक्षिता धनवानी द्वितीय एवं भावना शर्मा तृतीय स्थान पर रही। भाषण कनिष्ठ वर्ग में चचंल सेरडिया प्रथम, राजपाल गोदारा, अजंनी तावणियां व दीप्ति झाबक द्वितीय एवं रेखा पांडिया तृतीय रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में भूमिका मोरवानी प्रथम, ऋषभ द्वितीय एवं प्रिंयका महर्षि, विवेक दर्जी व अमित संयुक्त रूप से त़ृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद कनिष्ठ में अंजनी जांघू प्रथम, महक द्वितीय एवं अंकिता सेरडिया तृतीय रही। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में दिव्या प्रथम, करूणा स्वामी द्वितीय व तृतीय स्थान पर सिमरन एवं निशा रही। इसी प्रकार चित्रकला कनिष्ठ वर्ग में उमाशंकर मारू प्रथम, आरती व रूचिका पारीक द्वितीय व लवली तृतीय स्थान पर रही।