Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 19.59.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। रविवार शाम को क्षेत्र में भारी बरसात हुई है। दर्जनों दुकानों व घरों में पानी घुस गया है। वहीं उपखंड में कई गांवो व कस्बे में अनेक स्थानों पर लोग मदद का इंतजार कर रहें है। कस्बे में स्टेशन रोड पर स्थित पुराना जर्जर बिजलीघर भवन गिर गया है। यहां बिजली के कनेक्शन से पटाखे सी आवाज आई और तार नीचे गिर गया है। बरसात प्रारंभ होने से अब तक कस्बे में बिजली गुल है। आस पास के लोग यहां इस लाइन के चालू होते ही भूमि करंट के प्रवाह से नुकसान की आशंका से घिर गए है। बाजार में दर्जन भर से अधिक दुकानों में पानी घुस गया है। दुकानदार दुकान के बाहर अनेक इंतजाम करते हुए लोहे के पतरे, सीमेंट व मिट्टी के कट्टे भर कर लगा रहें है। लोग घरों से पानी निकालने में जुटे है। बरसात प्रारंभ हुई तभी से कस्बा अंधेरे में डूबा है। बिग्गाबास में गणेश मंदिर की दीवार तोड़कर मंदिर के अंदर तक पानी घुस आया। कालू रोड पर सनातन श्मशान भूमि की दीवार गिर गई है। मोमासर बास में वार्ड 8 में करीब एक दर्जन घरों व यहां स्थित दो स्कूलों में पानी भर गया है। वहीं आड़सर बास, बिग्गाबास, कालूबास व मोमासर बास में निचले घरों में पानी भरने लोग परेशान हो रहें है। घर के सभी लोग पानी बाहर निकालने में जुटे है। अंचल के गांव सुरजनसर में दिवंगत लिखमाराम जाट की पत्नी बच्चों के साथ अकेले घर में है और उनके घर में उदासर से सुरजनसर आने वाला बरसात का पानी घुस गया है। विधवा मदद का इंतजार कर रही है। गांव के स्कूल परिसर सहित गुवाड़ में जलभराव हो गया है। क्षेत्र गांव सांवतसर, कोटासर, दुसारणा, बेनीसर व भोजस में भी अनेक घरों में जलभराव की सूचना मिल रही है। ग्रामीण घरों से पानी निकालने में जुटे है। इन गांवो में बरसात अभी जारी है व ग्रामीण अब बरसात से नुकसान की आशंकाओं से चिंतित हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में घरों में घुसा पानी, बाहर गली में चार चार फुट चढ़ा पानी, निकालने में जुटे लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धराशायी हुआ जर्जर बिजलीघर, बिजली तार भी यहीं गिरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में स्कूल अस्पताल में भरा पानी, घरों में भी घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में भारी जलभराव, नागरिक निकाल रहें है घरों से पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में हुआ भारी जलभराव।