Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 19.12.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एसपी मेडिकल कॉलेज में देहदानी सियाग के परिवार को किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसपी मेडिकल कॉलेज में रविवार को महर्षि दधीचि जयंती पर जिले के देहदानियों के परिवारों का सम्मान किया गया। शरीर रचना विभाग के डॉ राकेश मणि ने देहदान का महत्व बताते हुए समाज में देहदान के लिए अन्य परिवारों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि दधिची द्वारा मानवहित में किए गए सर्वोच्च देह दान के प्रसंग का उल्लेख करते हुए देहदानी परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम में बिग्गाबास रामसरा के देहदानी दिवंगत कन्हैयालाल सियाग के पुत्र सीताराम सियाग सहित जिले के पांच देहदानी परिवारों का सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहदानी कन्हैयालाल सिहाग परिवार का किया सम्मान, जताई कृतज्ञता।

दधिमथी माता मंदिर में दधीचि पूजन संपन्न हुआ।  
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। सनातन परंपरा में महर्षि दधीचि को शौर्य, त्याग व परोपकार के संस्थापक के पोषक के रूप में पूजा जाता है। मानव हित में अपनी अस्थियों का दान देने वाले महर्षि दधीचि की जयंती पर दधिमथी माता मंदिर दधीचि पूजन संपन्न किया गया। योगेश आसोपा ने बताया कि पंडित आदित्य आसोपा ने वैद मंत्रोच्चार के साथ महर्षि दधीचि व माँ दधिमथी का पूजन संपन्न करवाया। पूजन के बाद आरती व प्रसाद का भोग लगाकर कन्या भोज संपन्न किया गया। पुजारी सीताराम आसोपा ने महर्षि के आदर्शों की व्याख्या करते हुए लोककल्याण के लिए समाज में श्रेष्ठ नागरिकों को आगे आने की प्रेरणा दी। इस दौरान अनेक मोहल्लेवासी पूजन में शामिल हुए।