Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 20.40.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। ढाणी में माँ के दूसरे खेत में जाने पर दो नाबालिग बच्चों को मतीरा खिलाकर सुला दिया व लाखों के गहने नगदी चोरी कर लेने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव बाना निवासी मुखराम पुत्र तोलाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रेल को उसके खेत में जाखासर निवासी रामदेव जाट काश्त करने आया और यहीं ढाणी बनाकर रहने लगा। परिवादी ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को उसकी पत्नी दूसरे खेत में निनाण करने के लिए गई। उसकी ढाणी में 11 व 6 वर्षीय दो नाबालिग बच्चे थे और काश्तकार रामदेव वहीं था। दोपहर डेढ बजे सी जब उसकी पत्नी ढाणी में आई तो देखा दोनों बच्चे सो रहे थे और ढाणी में रखी संदूक खुली पड़ी थी। जिसमें रखें करीब डेढ़ लाख रूपए नगदी और एक सोने का मंगलसूत्र, एक कंठी, कान के झूमरे, दो अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की बिछुड़िया चोरी हो गए। जब वह ढाणी पहुंचा और आस पास तलाश किया परंतु कहीं भी चोर का पता नहीं चला। परिवादी ने अपने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि रामदेव ने उन्हें सामान लेने के लिए दुकान भेजने की कोशिक की, लेकिन बच्चों ने मना कर दिया। उसके बाद आरोपी ने बच्चों को मतीरा खिलाया जिससे उन्हें नींद आने लगी। परिवादी आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।