Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2022। वैशाख पूर्णिमा की हाली अमावस्या पर आज क्षेत्र में नागरिक विभिन्न धर्म कर्म व दान पुण्य मे रत रहें। विभिन्न गांवो से  युवाओं ने सेवा के सार्थक कार्य किए। क्षेत्र की सभी गौशालाओं में श्रद्धालु पहुंचे व गौवंश के लिए दान पुण्य दिया। कई दानदाताओं ने जरूरतमंद परिवारों के घर पानी की टंकी डलवाई गई तो कहीं पीपल के वृक्षों में पानी डलवाया गया। मंदिरो में भी आम व पानी के घड़ो का दान दिया गया।

गांव रिड़ी में युवाओं ने गली गली बांटे पालसिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण गर्मी के दौर में प्यासे पंछियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने में जुटें गांव के युवाओं ने आज गली गली पालसिए बांटे। युवाओं ने पालसिए देते हुए नियमित रूप से उन्हें भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी। ये पालसिए युवाओं द्वारा आपसी सहयोग से खरीदे व आज वितरण किए। वीर बिग्गाजी गौशाला की गाड़ी से गांव भर में परिंडे वितरण किए गए व इस दौरान ग्रामीणों ने गौसेवार्थ गुड़, खल, अनाज का खूब दान करते हुए गौशाला का सहयोग दिया। इस सेवार्थ कार्य की गांव में सराहना हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में युवाओं ने गली गली पालसियों का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालसिए भरने की जिम्मेदारी सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने गौशाला हेतु दिया सामान का दान।

लिखमादेसर के युवाओं ने बेसहारा गौवंश को तूड़ी खिलाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे क्षेत्र में चारे की कमी व आसमान छु रहें चारे के भाव से पशुपालक परेशान है और ऐसे में बेसहारा पशुओं के लिए सबसे कठिन समय बीत रहा है। ऐसे में श्रीजसनाथ जी नवयुवक संस्था लिखमादेसर के युवाओं ने भूखे बेसहारा गौवंश को आज तूड़ी खिलाई। संस्था के युवाओं ने आपसी सहयोग से राशि एकत्र की व तूड़ी खरीद कर गांव में जगह जगह गौवंश को खिलाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में मंहगे भाव की तूड़ी नवयुवक संस्था के युवाओं ने बेसहारा गौवंश को खिलाया।

कोटासर गौशाला में बनाई 6 सवामणी, गौसेवकों का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में आज दानदाताओं द्वारा 6 सवामणी बनवा कर गौवंश को खिलाई गई। दो सवामणी का संकल्प लिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला प्रांगण में पहुंचे व गौसेवा की। यहां गौवंश के लिए नगद राशि, गुड़, चारा भी दिया गया व गौशाला संचालक ने दानदाताओं का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में श्रीकरणी गौशाला में श्रद्धालुओं किया सेवा कार्य।