Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2022। राज्य सरकार ने आज राज्य भर में स्कूलों को क्रमोन्नत किया है जिसमें क्षेत्र के गांव मोमासर व गजरूपदेसर के राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय भी क्रमोन्नत हुए है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने टाइम्स को बताया कि क्षेत्र में बालिका शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर कर सीकर, झुंझुंनू की तरह शिक्षा प्रतिशत को बढ़ाने का हमारा लक्ष्य है और इसी प्रयास में राजकीय कन्या महाविद्यालय के साथ अनेक बालिका स्कूलों को क्रमोन्नत करवाने के लगातार प्रयास किए जा रहें है। महिया ने कहा कि पढ़ेगी बेटियां तभी तो बढ़ेगी बेटियां। महिया ने क्षेत्र में सभी ग्रामीणों से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की है। महिया ने बताया कि इन गांवो के ग्रामीण लंबे समय से इन विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने की मांग कर रहें थे। महिया ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ये विद्यालय इसी सत्र 2022-2023 से ही प्रांरभ हो जाएंगे।