Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2022। बिग्गा बास स्थित श्रीगणेश मंदिर को आज गुब्बारों व फूलों से सजाया गया। दिनभर मन्दिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने माथा टेका व भगवान गणेश से अपनी मन्नतें मांगी। मन्दिर के बाहर मेले का माहौल नजर आया और खाने पीने की दुकानें सजी व आस पास की गलियों में भी खासी रौनक नजर आई। भगवान गणेश का अनेक घरों में पूजन व स्थापना हुई है। भक्तों ने धूमधाम से गणेश जन्मोत्सव मनाया और पूजन आरती के साथ गुड़िया लड्डू बनाकर भगवान को भोग लगाया। इस दौरान गणेशजी की चौकी की सुंदर सजावटें की गई। बाजार में लड्डुओं की बपंर बिक्री हुई है और प्रायः सभी दुकानों में लड्डू समाप्त भी हो गए। वहीं मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालीत एवं हनुमान धोरा मंदिर के नीचे स्थित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय प्रांगण में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश का मोदक एवं दूर्वा से सहस्त्रार्चन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य गोविंद प्रसाद बोहरा के आचार्यत्व में हनुमान मल व्यास एवं उनके पुत्र पंडित गोपाल व्यास मुख्य यजमान रहे। इस मौके पर गणेशोत्सव मनाया गया एवं पार्षद पवन उपाध्याय, सोनू तावणियां, पवन मोट, शिव दर्जी, बनवारी सुथार, विहिप जिला मंत्री महेश माली सहित कई विशिष्ट जन मौजुद रहे। मंदिरों के अलावा गणपति पूजन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है एवं घरों में भी श्रृद्धालूओं ने गणपति स्थापना की है। कालूबास में कन्हैयालाल सोमाणी परिवार में गणपति स्थापना की गई। इस मौके पर सोमाणी परिवार के अलावा मोहल्ले के बड़ी संख्या में श्रृद्धालू मौजुद रहे। आडसर बास में माताजी मंदिर के पास निवासी प्रिया कर्वा ने अपने हाथों से मिट्टी के गणेशजी बना कर स्थापित किए है। बिग्गाबास में गौशाला के पास स्थित पूनरासर बालाजी मंदिर प्रांगण में भी गणेश महोत्सव मनाया गया। बाल मित्र मंडली द्वारा यहां गणेश स्थापना की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर में हुई भव्य सजावट, दिनभर में पहुंचे सैंकड़ो श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में लगाया गया हजार लड्डओं का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऋष्ज्ञिकुल संस्कृत विद्यालय में सहस्त्रार्जन करते हनुमान मल व्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धालूओं ने घरों में भी की गणपति स्थापना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रिया कर्वा ने बनाए मिट्टी से गणेश जी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगोपाल गौशाला के पास स्थित पूनरासर हनुामनजी मंदिर प्रांगण में बाल मित्र मंडली ने किया गणपति स्थापना।