Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2022। क्षेत्र में विहिप एवं बजरंग दल के संगठन को मजबूत करने के लिए दायित्ववान कार्यकर्ताओं की संख्या बढाई गई है। विहिप के जिला मंत्री महेश माली ने बताया कि विभागीय एवं प्रांतीय अधिकारियों के निर्देशों पर जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अनुशंषानुसार कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता शिवरतन सारस्वत को विहिप के प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार सत्यनारायण लखोटिया को विहिप में प्रखण्ड धर्म जागरण प्रमुख एवं केवलचंद वर्मा को नगर धर्म जागरण प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। बजरंग दल में भी वासुदेव सारस्वत एवं हनुमान घिंटाला को तहसील सह संयोजक पद पर एवं गणेश जांगीड़ को नगर संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व की गरीमानुसार संगठन का कार्य बढ़ाने एवं सक्रियता के निर्देश दिए गए है।