Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2022। लंपी से पीड़ित गौवंश की मौतों से आमजन पीड़ित है और सरकारी स्तर पर प्रयास कमतर है। कस्बे के मोमासर बास निवासी बुजुर्ग गणेशाराम कायल के घर में पशुधन लंपी के कहर से खत्म हो गया है। गणेशाराम ने बताया की दो दुधारू गाय सहित पांच गायों की मौत हो गई है। उन्होंने भारी मन से कहा कि वे इन गायों से ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहें थे। विभाग लंपी ग्रस्त गायों की मौत के आंकड़े छुपाने में लगा है वहीं मंगलवार रात करीब 20 पशुपालकों से टाइम्स ने बातचीत की ओर सभी के घर गायों की मौतें हुई है। करणी मित्र मंडल के संयोजक वीरेंद्र सिद्ध और पार्षद प्रत्याशी नंदू नाई सहित अनेक नागरिक लंपी से जिन पशुपालकों को बड़ा नुकसान हुआ है उनके लिए सरकारी मदद की मांग की आवाज भी उठा रहे है। मंडली की एक टीम रोजाना रात को एक से डेढ़ क्विंटल आटे की रोटियां तथा लड्डू बनाती है तथा दूसरी टीम सुबह बेसहारा गौवंश को घूम घूम शहर भर में ये रोटियां व लड्डू खिला रहें है। गांव बिग्गा में बिग्गा जी सेवा समिति के युवा लंपी पीड़ित गौवंश के लिए रेस्क्यू सेंटर बना कर अपनी सेवाएं दे रहें है। बता देवें क्षेत्र के अनेक गांवों में युवा वर्ग लंपी पीड़ित गौवंश के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है और जगह जगह युवा सेवा कार्यों से जुड़ रहें है। आप नीचे दिए वीडियो को पूरा देखें तथा जाने क्षेत्र में लंपी से बिगड़े हालातों को