Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2020। सम्पत्ति के लिए एक बेटे ने अपनी जन्मदात्री माता और बहन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी व उसके सहयोगी दो मामाओं को बुधवार शाम शेरुणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने के हेड कांस्टेबल भागीरथ कड़वासरा ने बताया कि नोखा मंडी निवासी सरोज पत्नी निर्मल सारण पिछले दिनों अपनी गोपालसर गांव निवासी मां से मिलने अपने पीहर आई हुई थी। गत 30 जुलाई की रात्रि दस बजे पीड़िता का भाई रामरतन व उसके दो मामा देवाराम व श्रवण जाट जबरन उसके घर घुस आए तथा आरोपियों ने पीड़िता की माँ जशोदा को कमरे में बंद कर दिया तथा पीड़िता सरोज को जान से मारने की नीयत से लोहे के सरियो से उसे बुरी तरह पीटा तथा उसे मरा समझकर संदूक में रखे पीड़िता के गहने व एक लाख पांच हजार रुपये नगद लूट कर ले गए। जांच में यह बात सामने निकल कर आई है कि आरोपी रामरतन अपनी माँ के साथ कई बार मारपीट कर चुका है। घटना से एक दिन पहले आरोपी को चल अचल सम्पत्ति से बेदखल करने का इश्तिहार समाचार पत्र में प्रकाशित करवाया गया था। इस पर आरोपी परेशान हो गया तथा इसके लिए अपनी बहन को जिम्मेदार मानकर उसे सबक सिखाने का मानस बनाया। पुलिस जानकारी में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी के दुलचासर गांव निवासी दोनों मामाओं ने अपनी माँ यानि पीड़िता की नानी को कुछ माह पहले घर से निकाला दिया था। इस पर नानी ने भी अपने दोनों बेटों श्रवण व देवाराम जाट को अपनी चल अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था। इस पर मामा-भांजा ने मिलकर दोनों मां-बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। एसएचओ अजय कुमार की टीम पिछले कई दिनों से दुलचासर सहित लूणकरणसर,नोखा,बज्जू आदि इलाकों में दबिश दी थी। मगर तीनों आरोपी बुधवार दोपहर को दुलचासर गांव में ही मिल गए। तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।