Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2020। कस्बे सहित उपखंड के घर घर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। घर में बंधी बन्दरवारें और हुई भव्य सजावटें की गई, कृष्ण जी की मनोरम झांकियां सजाई गई व बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप धरें, भजन कीर्तन में मग्न क्षेत्रवासी ने जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ जैसे वृंदावन को ही यहां साकार कर दिया। घरों में और मंदिरों में रात 12 बजे शंख थालियां बजा कर कृष्ण आरती गाई गयी। नागरिकों ने फेकबुक व्हाट्सएप पर एक दूसरे को बधाईयां दी। कृष्ण जन्मोत्सव पर नए ट्रेंड में केक भी काटे गए और पंजीरी के साथ केक भी कान्हा को भोग लगाया गया व प्रसाद बांटा गया। हालांकि कोरोना के साये में बड़े आयोजन नहीं हो सके परन्तु हर घर में जन्माष्टमी मनाई गई। आप भी देखें जन्माष्टमी के विशेष फ़ोटो टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने का संदेश दिया कान्हा ने भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर मे कारावास में कृष्ण जन्म की झांकी सजाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉकडाउन में भी घरों में बच्चों ने विभिन्न रूप धर कर झांकियां सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन कीर्तन के साथ रात 12 बजे कान्हा के जन्म समय थालियां बजाई गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार में सजाई गई कृष्ण झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में रामेश्वरलाल तोषनीवाल के घर यमुना, कुंज, गोवर्धन सहित जैसे पूरा वृंदावन साकार हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर में भी बालक लक्ष्य को कृष्ण रूप में सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में सैनी परिवार में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे राधा और कृष्ण के वेश में खूब झूमे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर नए ट्रेंड में कान्हा के जन्मदिवस पर केक काटा गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को कृष्णा बना कर जन्माष्टमी मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में स्वामी परिवार में कान्हा को छप्पन भोग का भोग लगाया गया।