Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
gav
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 अगस्त 2020। अपने गांव के प्रति सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए गांवों का स्वरूप निखारने का संकल्प अब गांव के युवा आगे आकर उठा रहें है। आज गांव धीरदेसर चोटियान में गांव के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी युवा मंडल के युवाओं ने गांव को ग्रीन विलेज क्लीन विलेज बनाने का संकल्प लिया। हरियाला गांव मोमासर के बाद क्षेत्र में ये दूसरा गांव है जिसके जागरूक युवा एकजुट होकर अपने गांव को साफ सुथरा व हरा भरा करने को एकजुट होकर आगे आएं है। धीरदेसर चोटियान के सरपंच रामचंद्र चोटिया व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि समुद्र सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष भींवाराम की अगुवाई में युवाओं ने आज गांव की गौशाला व तालाब के किनारे पसरी गंदगी को साफ किया व श्मशान सहित तीनों जगह पौधारोपण किया। युवाओं ने यहां अशोक, नीम, बरगद, खेजड़ी के पौधे लगाएं। श्रीडूंगरगढ ब्लॉक के स्वयंसेवक श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक रूबी पाल की प्रेरणा से गांव को साफ-सुथरा व हरा-भरा करने का अभियान प्रारम्भ किया गया है। अभियान में ओम प्रकाश साईं, रेवंत राम, ताराचंद चोटिया, बाबूलाल चोटिया, विजयपाल चोटिया, बजरंगलाल चोटिया, रामनिवास, मनोज आदि ने सक्रिय योगदान दिया व पौधों के बड़े होने तक उनकी सारसंभाल करने की जिम्मेदारी भी उठाई। ग्रीन विलेज-क्लीन विलेज अभियान में गांव के युवा जुड़ रहें है और एकजुटता से गांव को ग्रीन करने व क्लीन करने का संकल्प भी ले रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा गांव में सभी ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने ग्रीन विलेज, क्लीन विलेज का संकल्प लिया।