Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2020। पड़ौसी कस्बे लूणकरणसर तहसील के महाजन थाना क्षेत्र में अच्छी बारिश के बाद खेत में बुवाई कर रहे दो व्यक्तियों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ट्रेक्टर पलट गया और चालक व किसान उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को लूणकरनसर सीएचसी में रखवाया है।हैडकांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि खेत मालिक मोहनलाल जाट (52) एवं डेलाणा निवासी ट्रेक्टर चालक विजयपाल बिश्नोई बुधवार देर रात को खेत की बुवाई कर रहे थे। खेत मालिक ट्रेक्टर पर बैठा बीज छिड़क रहा था। तभी ट्रेक्टर पलट गया, जिससे वह दोनों उसके नीचे दब गए। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से ट्रेक्टर के नीचे से निकाला। महाजन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को लूणकरनसर अस्प्ताल की सीएचसी में रखवाया है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतकों के घर पहुंच कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।