Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
kisan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2020। राजस्थान के किसानों के लिए कृषि विभाग राजस्थान ने एक जरुरी सूचना जारी करते हुए अज्ञात पार्सल मिलने पर उसे नहीं खोलने व तुरन्त विभाग को सूचना देने की चेतावनी दी है। कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बीज के अज्ञात स्रोतों से अनचाहे और रहस्यमय पार्सल आने की आशंका है जिसमें कोई आक्रामक प्रजाति के जीवाणु या बीमारी के अंश फैलाने हो सकते है। यूएसए, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, जापान और यूरोप के कुछ देशों में ऐसे पार्सल किसानों के पास पहुंच रहें है। ये रहस्यमय पार्सल भयानक बीमारी फैलाने का प्रयास हो सकता है जो राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के वातावरण, कृषि पारिस्थिकी के लिए घातक साबित हो सकता है। राज्य सरकार ने कृषि विभाग के कर्मचारियों को किसानों तक यह सूचना बैठकों, विभागीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं द्वारा पहुंचाने के निर्देश दिए है। विभाग ने किसानों को सतर्क रहने व ऐसे किसी पार्सल के आने पर तुरंत विभागीय कर्मचारी को सूचना देने की बात कही है। श्रीडूंगरगढ़ सहायक कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए प्राप्त अज्ञात पार्सल को नहीं खोलने की बात कही है।