Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
photo
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा कस्बे में बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश दर्जी ने कहा कि फोटोग्राफी मात्र व्यवसाय नहीं है ये एक कला है और समाज मे इसका सम्मान एक कला की तरह होना चाहिए। जिला एसोसिएशन सरकार से इसे कला की श्रेणी में रखने की मांग लगातार कर रही है और हम सभी एकजुट होकर सरकार से इसे संरक्षण देने की मांग करते है। दर्जी की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ फोटोग्राफी एसोसिएशन के सदस्यों ने फोटोग्राफी के जनक दाग्यूरे को पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बे के फोटोग्राफर उपस्थित रहे। इस मौके पर शहर के सभी फोटोग्राफरों ने लॉकडाउन के बाद कि कठिन घड़ियों में एकजुटता व एक दूसरे के सहयोग की बात कही। फोटोग्राफी को कला मानते हुए इस कला की साधना करने का संकल्प लिया गया।