Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। ढाणी में घुसकर अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में खेत मालिक दो आरोपियों के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। बींझासर की रोही में स्थित एक खेत में काश्तकार परिवार की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 जून की रात करीब 10 बजे हरियाणा निवासी संदीप व कुलदीप अवैध रूप से जबरन उसकी ढाणी में घुसे व उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसके पति व पुत्र घर आए तो परिवादिया ने उन्हें घटना की जानकारी दी, तो आरोपी उसकी ढाणी में गाड़ी लेकर आए व उसके बेटों को जान से मारने की नियत से उनके पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई। वहीं परिवादिया के साथ मारपीट कर उसकी लज्जा भंग भी की। गुरूवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया व इस मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेंगे।