Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। क्षेत्र के गांव माणकरासर में पानी के लिए ग्रामीण लामबंद हो गए है और गांव की गुवाड़ में धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों ने संघर्ष करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों में रोष को देखते हुए आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा भी मौके पर पहुंच गए है। माचरा ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए उपखंड अधिकारी व विभागीय अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की। माचरा ने कहा कि भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशुधन भी पानी के बिना बेहाल है और तुरंत प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर ग्रामीणों के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं क्षेत्र के युवा नेता पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर गांव माणकरासर में पेयजल संकट के गहराने की बात कहते हुए तुरंत समाधान करने की मांग की है। बाना ने कहा कि इस भंयकर गर्मी में करीब एक माह से गांव में टयूबवेल बंद पडे है। ग्रामीण लगातार विभाग से इन्हें दुरस्त करने की मांग कर रहें है परंतु बेपरवाह प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। बाना ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण आज मजबूरन युवा तेज धूप में भी टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहें है वहीं गांव के बड़े बुजुर्ग धरने पर बैठे है। दोनों युवा नेताओं ने गांव में तुरंत पेयजल सप्लाई को सुचारू कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की। इस दौरान मौके पर पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल कुलड़िया सहित राजूराम भूकर, रामेश्वर पंडित, सुरताराम मेघवाल, ओमप्रकाश पूनिया, सहीराम कुलहड़िया, रामलाल सांसी, सुगनाराम सांसी, रामलाल भूकर सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हरिराम बाना ने लिखा जिला कलेक्टर को पूत, की समाधान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह से ग्रामीण कर रहें प्रदर्शन, बैठे धरने पर, की समाधान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों के प्रदर्शन को समर्थन देते उनकी आवाज मजबूत की।