Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। बाजार में दवाई लेने गई महिला ट्रेन से घायल हो गई और बीकानेर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। कुछ देर पूर्व उपजिला अस्पताल में पहुंचे शव के बारे में थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने अस्पताल की सूचना पर जानकारी लेते हुए बताया कि राजलदेसर के वार्ड 21 की निवासी 42 वर्षीय गोगादेवी पत्नी श्यामलाल लूहार सुबह घर से राजलदेसर बाजार में दवाई लेने गई। महिला रास्ते में ट्रेन से टकरा गई। पुलिस ने उसे राजलदेसर अस्पताल पहुंचाया व परिजनों को सूचना दी। मृतका के बेटे करण ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को बताया कि गोगादेवी को राजलदेसर से बीकानेर रेफर कर दिया गया। महिला ने रास्ते में बिग्गाबास रामसरा पार होते ही दम तोड़ दिया तो परिजन उसे उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ ले आए। करन ने बताया कि महिला के साथ एक ओर महिला थी जिसकी ट्रेन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। स्वामी ने बताया कि राजलदेसर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है व आगामी कार्रवाई राजलदेसर पुलिस द्वारा ही की जाएगी।