Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से सटे हुए नेशनल हाइवे पर सीजराल रेस्टोरेंट के पास बस में चढ़ने के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की गांव शेरेरा का निवासी मातूराम ब्राह्मण अपने रिश्तेदारी में आया हुवा था और हाइवे से गांव पूनरासर जाने के लिए बस पकड़ रहा था। हाइवे पर आ रही बस इन सवारियो को लेने के लिए अचानक से रुकी तो उसे ओवरटेक कर रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे मातूराम को कुचल दिया और बालिका टक्कर लगने से घायल हो गई। हादसे में मातूराम की मौके पर ही मौत हो गई और घायल बालिका को हॉस्पिटल लेकर पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ट्रक को साइड में करवाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने पहुंच कर ट्रक को साइड में करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर हादसे में एक व्यक्ति ने गंवाए प्राण।