Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितबंर 2021 माहेश्वरी भवन में आज आयोजित माहेश्वरी समाज की साधारण सभी मे समाज के नागरिकों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर हरिप्रसाद तापड़िया को व मंत्री पद पर नारायण कलानी का चुनाव किया। आड़सर बास के माहेश्वरी समाज की साधारण सभा का आयोजन आज माहेश्वरी सेवा सदन में किया गया व साधारण सभा की अध्यक्षता श्रीगोपाल राठी ने की। चुनाव निवार्चन अधिकारी रामावतार राठी ने चुनाव सम्पन्न करवाएं। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, मंत्री का चुनाव किया व दोनों को कार्यभार की बागडोर सौंप दी गई है। सेवा सदन का वार्षिक लेखा जोखा निर्वतमान मंत्री ओमप्रकाश कलानी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान सभा में सत्यनारायण मूंधड़ा, देवकिशन सोमानी, मांगीलाल राठी, तोलाराम बिहानी, राधेश्याम तापड़िया, रामकिशन राठी, महावीर राठी, रामचंद्र राठी, कमल करवा सहित माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।