Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2021। क्षेत्र में ग्रामीण रूट पर तेज गति से दौड़ रही दो बोलेरो गाड़ियों की आमने सामने टक्कर हुई जिसमें गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व 6 जनें चोटिल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेरूणा से देराजसर मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। दोनों बोलेरो गाड़ियां बादनूं गांव की है तथा एक गाड़ी में नौ जनें सवार थे जबकि दूसरी में चालक सहित दो जनें थे। भिड़ंत होने के बाद दो जनें सवार मौके से भाग खड़े हुए है। एक गाड़ी बादनूं गांव से बीकानेर जा रही थी और दूसरी गाड़ी वाले बीकानेर में रिश्तेदारों के यहां शोक बैठक से वापस बादनूं गांव को लौट रहे थे। हादसे से कुछ देर के लिए तो सड़क पर जाम लग गया था। सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल 6 जनों को 108 एम्बुलेंस व निजी वाहन से उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भिजवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा दुलचासर मार्ग से गाड़िया हटवा कर ग्रामीणों ने रास्ता खोला व आवागमन सुचारू किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।