Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध धाम गांव पुनरासर में जसनाथ सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ पालोजी महाराज की तपोस्थली पर रात्रि जागरण के बाद आज गुदड़ी पूजन व दर्शन हेतु जसनाथजी महाराज के अनुयायी सैंकड़ो की संख्या में पहुंचे। महंत प्रेमनाथ सिद्ध के सान्निध्य में कीर्तन के साथ भक्ति ऐसी रसधार बही की अग्नि नृत्य में भक्त झूम उठे। सुबह गुदड़ी पूजन के साथ दर्शन के समय पालोजी महाराज के जयकारों से पुनरासर धाम गूंज उठा। आज यहां मंदिर प्रांगण में ही आयोजित रक्तदान शिविर में 121 युवाओं ने रक्तदान किया और पीबीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया।
विधायक ने तपोस्थली पर ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में जसनाथजी महाराज को मानने वाले सर्वसमाज के नागरिक यहां उपस्थित रहें। तपोस्थली पर विधायक गिरधारीलाल महिया भी पहुंचे व गुदड़ी दर्शन कर उपस्थित जनसमूह को समारोह के आयोजन की बधाई दी। इस दौरान महिया ने यहां एक ट्यूबवेल के शीघ्र निर्माण करवाने की घोषणा भी की। पूजन के समय भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे। सारस्वत ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। महंत प्रेमनाथ ने पालोजी की शिक्षाओं से जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्ररेणा लेने का आह्वान युवाओं से किया। देहात मंडल श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के महामंत्री जगदीश पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि पालोजी महाराज की तपोस्थली की बड़ी मान्यता है व समाधि स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आज दर्शन किए है। https://fb.watch/cfUng3gmxb/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भक्तिमय हुआ पूनरासर, अग्नि नृत्य में शामिल हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालोजी महाराज की गुदड़ी के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो महिलाओं व पुरुषों ने आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।