Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। इस वर्ष की क्षेत्र की एक बड़ी सड़क दुर्घटना गत 27 मार्च को श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर गांव बाना के पास हुई थी। गांव इंदपालसर गुंसाईसर से गांव पुदंलसर आ रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप के पलट जाने से इस दुर्घटना में 20 से अधिक घायल हुए थे एवं एक युवती की मौत हो गई थी। इस संबध में दर्ज करवाए गए मुकदमे के अनुसंधान अधिकारी हैडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि घटना में बड़ी संख्या में घायलों की इंजरी रिपोर्ट होनी थी एवं इस हेतु घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय आना पड़ता। यह इन घायल मजदूरों के लिए बड़ी परेशानी भरा हो जाता। ऐसे में चिकित्सकों से उनके गांव चल कर इंजरी रिपोर्ट बनाने को आग्रह किया गया और राजकीय चिकित्सालय के डाक्टर गौरव सैनी ने मानवीयता दिखाते हुए गांव इदंपालसर हिरावतान की यात्रा की व घायलों को संभाला। इस दौरान घायलों की रिपोर्ट बनाने के साथ साथ उनके उपचार संबंधी कार्रवाई भी की गई है। गांव के उपसरपंच ओमप्रकाश ज्याणी, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोकाराम भादू, किशनलाल भादू ने इस हेतु व्यवस्थाएं की एवं तीनों ने चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों का आभार जताते हुए गांव आकर सरकारी कार्रवाई पूरी करने को मिसाल बताया है। ग्रामीणों का कहना था कि आजकल जहां एक ओर अपने ड्यूटी समय में चिकित्सकों के अपनी सीट पर नहीं होने की शिकायतें देखने को मिलती है वहीं दूसरी ओर डाक्टर गौरव सैनी ने इस भीषण गर्मी में 50 किलोमीटर से अधिक का सफर कर दुर्घटना में घायलों को संभाला है।