Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में विहिप व सहयोगी संगठनों द्वारा कल ऐतिहासिक धर्मयात्रा के आयोजन की तैयारियां की जा रही है वहीं प्रशासन ने भी कमर कस ली है। आज बीकानेर से एडीएम अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने शांति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सीएलजी सदस्यों को थाने बुला कर बैठक ली है। सभी पक्ष कस्बे में शांति व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध नजर आए व प्रशासन ने तैयारी अलर्ट मोड पर कर ली है। पुलिस ने तस्वीर साफ करते हुए कहा फितरती तत्वों पर पूरी नजर रखी जा रही है व ड्रोन सहित अतिरिक्त पुलिस जाप्ता की तैनाती सुनिश्चित कर ली गई है। पुलिस ने शरारती तत्वों द्वारा आयोजन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं डालने देने के लिए सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया है व उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने रैली के आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन प्रशासन को दिया है। इस दौरान बैठक में सत्यनारायण स्वामी, इब्राहिम तंवर, सोहनलाल ओझा, रोशन अली छींपा, मोहम्मद सलीम, ईकबाल राईन, मुमताज अली, फजले हक, भैराराम, भवानी शंकर, चंद्रप्रकाश जैन, कन्हैयालाल, भावना, महामाया शर्मा, ललिता वाधवानी, विक्रमसिंह, श्यामसुदंर जोशी, शहबाज, राजेन्द्र स्वामी, आरिफ छींपा, इरफान छींपा, गौरीशंकर स्वामी, पूर्णमल स्वामी, पुखराज तेजी, श्यामसुंदर पारीक, हेमराज भादानी, महावीर माली, निर्मल वाल्मीकि, कांतिलाल सहित अन्य मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से आए अधिकारी, ड्रोन के साथ अतिरिक्त जाप्ते की तैनाती की।