Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2022। सहकारी समितियों के चुनावों का रोमांच गांव की चौपालों पर जमकर नजर आ रहा है। आड़सर सहकारी समिति में संचालक मंडल की 10 सीटों पर चुनाव हुआ और यहां पूर्व अध्यक्ष मोडाराम तर्ड के गुट ने इन चुनावों में बाजी मार ली है। वार्ड 1 से मोडाराम तर्ड स्वयं चुनाव जीते है तथा अन्य वार्डों में भी उनके गुट के दावेदार विजयी हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोडाराम की कुटनीति पूरी तरह से कामयाब हुई है और उन्होंने सांवरमल को बड़े अंतर से हराया है। वार्ड 2 में रामचंद्र, वार्ड 3 में मीरा देवी, वार्ड 4 में बजरंगलाल, वार्ड 7 में मेघाराम, वार्ड 8 में सत्यनारायण, वार्ड 9 में सत्यनारायण, वार्ड 10 में किरताराम, वार्ड 11 गोपालराम, वार्ड 12 में किशनलाल विजयी हुए है। आड़सर सरपंच प्रतिनिधि शिज जोशी व सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने मोडाराम तर्ड सहित सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए रंग लगाकर नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान भी किया। आड़सर में निर्वाचन अधिकारी दयाराम गोदारा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सारण,भवानी,मालाराम,रामनिवाश, मोहनराम , सुखवीर,डूंगरराम ने सभी प्रत्याशियों को निर्वाचक पत्र सौंपे व बधाई दी। मोमासर में 2 वार्ड में ही चुनाव थे जहां वार्ड 2 में हंसराज तथा वार्ड 10 में गोपी सहू ने बाजी मार ली है। यहां 10 में निर्विरोध चुनाव संपन्न बीते कल ही हो गए थे। तथा आड़सर में 2 सीटों पर चुनाव मंगलवार को निर्विरोध हो गए थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर सहकारी समिति चुनाव में एक ही गुट के 12 सदस्य चुने गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में विजेता सदस्यों को निर्वाचन मंडल के सदस्यों ने दी बधाई।

मंगलवार को आड़सर में 2, मोमासर में 10, सेरूणा में 4 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। उनके नाम व परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

आडसर में 2, सेरूणा 8, मोमासर में 2 वार्डों में होगा चुनाव, शेष ये सदस्य चुने गए निर्विरोध।