Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2022। सहकारी समितियों के चुनाव श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपने अंतिम चरण में चल रहें है। पांचवे चरण के चुनावों में आज गांव आड़सर, सेरूणा व मोमासर में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। आडसर में 12 सदस्यों में से 10 वार्डों में चुनाव हो रहें है तथा 2 में निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए है। गावं सेरूणा में 8 वार्डों में चुनाव होंगे तथा 4 में निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए है। मोमासर में 10 सदस्य निर्विरोध चुने गए है व 2 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। आडसर में वार्ड 6 से नंदलाल, वार्ड 5 से सरोज निर्विरोध चुने गए है तथा 10 वार्डों में आमने सामने टक्कर है। सेरूणा में निर्विरोध सदस्य वार्ड 9 में ईशरनाथ, वार्ड 4 में खेताराम, वार्ड 6 में गीताकंवर, वार्ड 8 में पानीदेवी, यहां वार्ड 11 में सामान्य सीट पर भी कोई प्रत्याशी ही नहीं आया जिससे यह वार्ड खाली रह गया है। मोमासर में वार्ड 12 में गोविन्दराम नैण, वार्ड 4 में चंदाराम मेघवाल, वार्ड 5 में श्रवणकुमार, वार्ड 6 में मैनादेवी, वार्ड 7 में हरिराम सिंवल, वार्ड 11 अशोक मेघवाल, वार्ड 8 में सुमनदेवी, वार्ड 9 में नरपत सिंह, वार्ड 3 में धीरज नाई, वार्ड 1 में कमलेश गोदारा चुने गए है। बता देवें पांचवे चरण में लिखमीसर, सोनियासर, इंदपालसर, समंदसर में सभी 12 सदस्य निर्विरोध चुने लिए गए है। सदस्य के चुनावों के परिणाम कल आएंगे तथा परसों यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न होंगे।