Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2022। सोमवार को छात्र संगठन एसएफआई के युवाओं ने शहीद ए आजम भगतसिंह की 115वीं जन्म जयंती उत्साह व उनके विचारों को समाज मे दृढ़ करने का प्रण लेकर मनाई। युवाओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाएं व समाज में विभिन्न जातियों के बीच अस्पृश्यता को समाप्त करने का बीड़ा उठाते हुए प्रण किया। युवाओं ने शहीद को नमन करते हुए गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान तहसील महासचिव गौरव टाडा व विवेक लावा ने शहीद भगतसिंह को क्रांतिकारियों का गौरव बताया। सभा में कस्बे में भगतसिंह चौक का निर्माण करवाने की मांग प्रशासन से की। इस दौरान मुकेश ज्याणी, माकपा कार्यकर्ता हरिप्रसाद सिखवाल, मघाराम मेघवाल, संदीप जयपाल, राकेश गोदारा, मुकेश गोदारा, रामनिवास सैन, मोहन चालिया, अंकित तुनगरिया, रामचंद्र बिरट, सीताराम चील, संजय नैण, पवन गोदारा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने शहीद भगतसिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद भगतसिंह जयंती पर उत्साही युवाओं ने लगाए इंकलाब जिंदाबाद के नारे।