Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
D_Dandiya_b_16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2019। नवरात्र में पूरा क्षेत्र माता की भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। घर घर उत्साह व उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। हमारे क्षेत्र में पहली बार डांडिया व गरबा उत्सवों का आयोजन हो रहा है जिसके साक्षी आप भी बन सकते है।
आज जलसा का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज माहेश्वरी मंडल द्वारा नेहरू पार्क में “जलसा” गरबा व डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं व कन्याओं की टीमों की प्रस्तुतियां होगी। कार्यक्रम में कई केटेगरी के उपहार भी दिए जाएंगे। यहां एंट्री पास रखें गए है। एक पास से 2 लोगों का प्रवेश है और पास महिला मंडल से लिए जा सकते है।

5 और 6 अक्टुबर को श्रीडूंगरगढ़ रंगेगा सांस्कृतिक रंग में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दैनिक भास्कर द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित करणी हैरीटेज प्रांगण में आगामी 5 और 6 अक्टुबर को श्रीडूंगरगढ़ में ऐतिहासिक डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाएगा। करणी हैरीटेज विशाल ग्राऊंड में श्रीडूंगरगढ़वासी पहली बार सामूहिक रूप से डांडिया खनकाएंगें और विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार भी प्राप्त कर सकेगें। दो दिवसीय इस रंगारंग महोत्सव में पारिवारिक माहौल में श्रीडूंगरगढ़वासी परिवार सहित पांरपरिक वेशभूषा में सज-धजकर भागीदार रहेंगे। महोत्सव में बच्चे, युवतियां-महिलाएं, युवा के साथ साथ बुजुर्ग भी अपना हुनर दिखा कर पुरस्कार प्राप्त कर सकेगें। इस दौरान शहरवासियों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट भी उपलब्ध रहेगा एवं महोत्सव में केवल कपल एवं फैमिली पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
कैमरों से महोत्सव की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी वहीं दूसरी और डांडिया नृत्य का शानदार दृश्य भी मेगा एलईडी वाल पर दिखाया जाएगा। इससे दर्शक पूरी स्क्रिन पर पूरे ग्रांऊंड का नजारा देख सकेगें। सुरक्षित स्थान, सभ्य माहौल में होने वाले इस आयोजन के सभी पास नि:शुल्क दिए जाएगें।

व्यवस्थाओं का मेट्रो रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । करणी हैरीटेज ग्राऊंड में ऐतिहासिक डांडिया में व्यवस्थाओं को भी मेट्रो रूप दिया जा रहा है। आयोजन के लिए मैदान में आधुनिक लाईटें व हाईवोल्टेज सुपर साऊंड सिस्टम लगाया जाएगा एवं चारों और सतरंगी रोशनी से पूरा ग्राऊंड रोशन हो उठेगा।

अवार्ड की रहेगी बहार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में कई कैटेगरी के अवार्ड भाग लेने वालों को दिए जाएंगे। दो दिवसीय महोत्सव में बेस्ट कपल, बेस्ट फैमिली, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट डांसर फिमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट ड्रेस, बेस्टर स्माईल, बेस्ट हेयर स्टाईल, बेस्ट ग्रुप, के साथ साथ फेस आफ द डे का पुरस्कार जितने का मौका भी श्रीडूंगरगढ़वासियों को मिलेगा। इसी के साथ ही कार्यक्रम में आने वाले समस्त लोगों को निश्चित उपहार भी दिये जाएंगे।