Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190503-WA0021
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2019। 2 अक्टूबर गांधी जयंती मनाने के लिए तेरापंथ महिला मंडल व मॉर्डन राजस्थान स्कूल द्वारा विशेष आयोजन किये तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के संकल्प के साथ शहरवासियों को इसके नुकसान से प्रकृति को बचाने की मुहिम में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। बुधवार को मालू भवन में प्लास्टिक, व स्वच्छता से अवेयरनेस सेमिनार रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के प्रिंसिपल के.आर. शर्मा, व विशिष्ट अतिथि श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा होंगे। मंडल की अध्यक्ष संगीता दुगड़ ने बताया कि कार्यक्रम साध्वी पावन प्रभा के सानिध्य में संपन्न होगा। मंडल मंत्री मधु झाबक ने बताया कि 3 अक्टूबर को 9.30 बजे मालू भवन में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। व 6 अक्टूबर को शहर में प्लास्टिक बहिष्कार रैली दोपहर 3 बजे मालू भवन से निकाली जाएगी।

मॉर्डन राजस्थान में अनेक आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर मॉर्डन राजस्थान सीनियर सेकंडरी स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, महेंदी प्रतियोगिता, स्वच्छ कक्षा कक्ष, विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय में कार्यक्रम प्रभारी सुभाष सिद्ध होंगे।
लॉयन्स क्लब द्वारा भी गांधी जयंती सुबह 6.30 बजे गांधी पार्क में मनाई जाएगी। हमारे शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए नगरवासियों का आव्हान किया जाएगा।