Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
dp 01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 28 अप्रेल 2020। लॉकडाउन में मास्क पहनने की अनिवार्यता राज्य सरकार ने लागु कर दी है व क्षेत्र में अब इसका पालन करवाने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सेरूणा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया और बिना मास्क के  छह जनों को गिरफ्तार किया है। सेरूणा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अलग अलग गांवो के छह जने गिरफ्तार किए। थाने के हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह ने बताया कि सेरूणा निवासी कानाराम ब्राह्मण, बाबूलाल ब्राह्मण, कैलाश ब्राह्मण, सावंतसर गांव निवासी सुन्दरलाल विश्नोई, रामचंद्र विश्नोई एवं झंझेऊ गांव निवासी देवीलाल मेघवाल को मास्क नहीं पहनने  151 में गिरफ्तार किया और उपखण्ड  न्यायालय में पेश कर इन्हें मास्क पहनने के लिए पाबंद किया गया है।