Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1 (55) (44)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2020। वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी को आज जगद्गुरू शंकराचार्य का जन्मोत्सव उपखण्ड क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लॉकडाउन के चलते सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा अर्चना कर प्रसाद भोग लगाया। आज विप्र फाउंडेशन के आव्हान भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रारम्भ किए गए चार दिवसीय आरोग्य सिद्धि के मंत्र जाप अनुष्ठान की पूर्णाहुति दोपहर 12:15 बजे घरों में की गई। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तोलाराम तावणियां ने समाज बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस समय कोरोना महामारी के संकट से उबरने के लिए लॉकडाउन काल में जरूरतममदों की सहायता व जनकल्याण के लिए आरोग्य सिद्धि के तहत दुर्गा सप्तशती के महामारी नाशक मंत्र जाप के लिए संतो व फाउंडेशन ने अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इसमें फाउंडेशन द्वारा देश भर में गठित शाखाओं से जुड़े विप्र बन्धुओं ने सहयोग किया है। श्रीडूंगरगढ़ व ग्रामीण क्षेत्र प्रभारी सुरेन्द्र चूरा व सुनील तावाणियां ने बताया कि इस तहसील क्षेत्र से 183 ब्राह्मण समाज के लोगों ने 5 लाख 57 हजार मंत्र जाप किए हैं और 433 जरूरतमन्द लोगों को एक माह की भोजन व्यवस्था का संकल्प पत्र के माध्यम से संकल्प लिया है।
गांव गुंसाईसर बड़ा में भी मंत्र जाप की पूर्णाहुति
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में भी ब्राह्मण समाज के परिवारों ने जगद्गुरू शंकराचार्य का जन्मोत्सव मनाया व विप्र फाउंडेशन के आव्हान पर आरोग्य सिद्धि दिवस का चार दिवसीय मंत्र जाप अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। समाज के हरीश सारस्वत ने बताया कि गांव में समाज बंधुओं ने इस कड़ी को आगे बढाया और 12 परिवारों ने मंत्र जाप अनुष्ठान पूरा किया और गरीब परिवारों के राशन की व्यवस्था का प्रण भी लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर के मंदिर आज मन्त्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गा सप्तशती के महामारी नाशक मन्त्र जाप अनुष्ठान में बच्चों ने भी भागीदारी निभाई।