Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2023-05-31 at 9.01.36 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2023। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (ताल मैदान) के सैंकड़ो विद्यार्थियों ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया। यहां आज पंद्रह दिवसीय समाज सेवा शिविर का समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस दौरान उपस्थित स्टाफ ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई व समाज में सेवा सहयोग देने की प्रेरणा दी। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने बताया कि प्रतिवर्ष ग्रीष्मावकाश में कक्षा 11 उत्तीर्ण कर कक्षा 12 में आने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए यह शिविर आयोजित किया जाना अनिवार्य है। शिविर में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 4 गतिविधियों के आधार पर ग्रेडिंग दी जाती है। यह ग्रेडिंग कक्षा 12 के सत्रांक के साथ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजी जाती है। जो सभी विद्यार्थियों की कक्षा 12 की अंकतालिका में दर्ज होती है। इसी अनुरूप गत 17 मई से आज 31 मई, 2023 तक इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी भंवरलाल स्वामी ने बताया कि इस अवधि में विद्यार्थियों को चार समूहों में बांट कर सेवा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं स्वच्छता आधारित अनेक गतिविधियां करवाई गई। इस दौरान दल प्रभारी संदीप कुमार, प्रदीप कुमार कौशिक सहित गोपाल राम चौधरी, रमेशदान बिठू एवं मांगीलाल भी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा शिविर का समारोह पूर्वक हुआ समापन, विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त रहने का संकल्प।