Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2023-05-31 at 8.47.42 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2023। 15 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी को सेरूणा थानाधिकारी ने तफ्दीश के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार कर आज पुन जेल पहुंचाया। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि 27 वर्षीय दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्रसिंह उर्फ दीपू पुत्र आसवीरसिंह राजपूत निवासी काली पहाड़ी, झुंझुनू को बीकानेर से जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर प्राप्त किया व आज पूछताछ के बाद उसे पुन जेसी भेज दिया गया है। बता देंवे गत 24 मार्च को सेरूणा थाना इलाके में पुलिस दल पर गोली चलाकर भागने की फिराक में था। आरोपी थानाधिकारी संजयसिंह की पिस्तौल छीन ली व संजयसिंह व कांस्टेबल दीपक यादव पर फायर किया। आरोपी दूसरा फायर करता उससे पहले थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने गोली चलाई और वह आरोपी के पैर को छूकर निकली जिससे आरोपी घायल हो गया। मामले की जांच ढाका कर रहें है इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्होंने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को गिरफ्तार किया।