Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2022। युवाओं आधुनिक सोच के साथ कदमताल मिलाओ और टेक्नोलॉजी को अपना कर देश व समाज में आगे बढ़ो। युवाओं नए स्किल, नए एरिया पर ध्यान दो तथा अपने लक्ष्य तय करो और जब तक उन्हें हासिल नहीं करो तब तक कड़ी मेहनत के साथ स्वयं को उसमें झोंक दो। ये जबरदस्त आह्वान क्षेत्र के युवाओं से रिटायर्ड आईआरएस हीरालाल पांडिया ने किया। पांडिया आज नागरिक विकास परिषद के प्रांगण में महापुरूष समारोह समिति के 9वें स्थापना दिवस पर आयोजित “युवा रत्न” सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोल रहें थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर सकारात्मक ढंंग से सतत आगे बढ़ने की बात कही। समारोह के मुख्य अतिथि माणकचंद डागा ने युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के विकास की मुख्य धुरी बताया। आयोजन में मंचासीन अतिथि समारोह अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश राठी, मुख्य वक्ता बजरंग सेवग रहें। सभी ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इन युवाओं को दिए गए “युवा रत्न”
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. अम्बिका मूंधड़ा, डॉ. सुनील बुडानिया, खेल क्षेत्र से विक्रमसिंह पुत्र प्रतापसिंह, जितिन सिंह पुत्र सिकंदर सिंह, समाज सेवा के क्षेत्र में सुषमा श्याम करनाणी, रामकिशन फौजी, साहित्य के क्षेत्र में डॉ. संतोष बिश्नोई पुत्री बुधाराम बिश्नोई, स्नेहा मारु पुत्री ललित मारू, कला के क्षेत्र में खुशी कत्थक पुत्री जगदीश कत्थक, किशन कथक पुत्र शिवलाल कथक, योग के क्षेत्र में योगाचार्य राजकुमार चौहान को युवा रत्न से सम्मानित किया गया।

ये रहें समारोह में उपस्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह का प्रारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के पूजन से किया। समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के मंत्री सुशील सेरडिया ने समिति के कार्यों के विषय में जानकारी दी। तोलाराम मारू ने विचार व्यक्त किए व कार्यक्रम का मंच संचालन सत्यदीप ने किया। इस दौरान हरिप्रसाद मूंधड़ा, विजय महर्षि, विजयराज सेवग, नारायण कलाणी ,लूणकरण धूपड़, कुम्भाराम घिंटाला, सत्यनारायण स्वामी, कानाराम तरड़, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, राजेश शर्मा, रमेश बासनिवाल, अशोक पारीक, अनिल धायल, राजू हीरावत, अशोक झाबक उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति के समारोह में मंचासीन अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से 13 युवाओं को “युवा रत्न” से सम्मानित किया गया।