Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2022। भले ही क्षेत्र में सोमवार व मंगलवार की कोरोना रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है परन्तु आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के प्रशासनिक प्रयास प्रारंभ हो गए है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी की अगुवाई में सीओ दिनेश कुमार दल बल के साथ पैदल पथ पर जागरूकता का पैगाम देने निकले है। चौधरी ने बिना मास्क पहने नागरिकों से समझाईश की वहीं कई दुकानदारों को लताड़ भी पिलाई। चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है और वह उसे उठानी ही होगी। सीओ दिनेश कुमार ने संदेश देते हुए कहा कि लापरवाही से नागरिकों की जान का खतरा बढ़ सकता है इसलिए हरगिज लापरवाही सहन नहीं कि जाएगी। सख्ती के संदेश देते हुए प्रशासन ने घुमचक्कर से बाजार तक पैदल मार्च किया व गाइडलाइन की पालना करने की हिदायत क्षेत्रवासियों को दी है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व सीओ दिनेश कुमार ने गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश नागरिकों को दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैदल मार्च पर निकले प्रशासन ने दुकानदारों को गाइडलाइन की पालना करने की सख्त हिदायत दी।