Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2025। श्रीगंगानगर के खालसा कॉलेज में आयोजित हुई बीकानेर विश्वविद्यालय की 21वीं अंतर महाविद्यालयी एथेलेटिक्स एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने अपना लोहा मनवाया है। स्थानीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के युवाओं ने इसमें दो स्वर्ण एवं एक रजत जीता है। छात्र अंकित जांगिड़ पुत्र रोहताश जांगिड़ ने गोला फैंक प्रतियोगिता में 15.50 मीटर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं इसी प्रकार महाविद्यालय की छात्रा भूमिका सारस्वत पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 52 किलो भार वर्ग में अपने वजन से करीब तीन गुना वजन 150 किलो भार उठा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र ओमप्रकाश पुत्र बक्साराम जाट ने 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता को 33.48 मिनट में पूरा कर रजत पदक प्राप्त किया है। महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ ने बताया कि अब तीनों खिलाड़ी नेशनल लेवल पर अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर बीकानेर विश्वविद्यालय की ओर से खेलेगें। तीनों खिलाड़ियों का मंगलवार को महाविद्यालय में प्रबंधन समिति के श्याम महर्षि, रामचंद्र राठी, विजय महर्षि, प्राचार्य विनोद सुथार आदि ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता सुनील आचार्य, पवन सिद्ध, राजेश सेवग, मोहम्मद यूनुस, मनोज जांगिड़, मुनेश जांगिड़, निशा स्वामी, सुशील सुथार आदि भी मौजूद रहें।