Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2025। बीकानेर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा आगामी 16 नवम्बर को श्रीडूंगरगढ़ के रूपादेवी मोहता स्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय ट्रालय किया जाएगा। विदित रहे कि इस जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी आगामी 29 नवम्बर को पाली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की टीम से भाग लेगें। संघ के जिला सचिव आरीफ ने बताया कि महिला एवं पुरूष दोनो वर्गों की यह ट्रायल होगी एवं दोनो वर्गों की जिले की टीम इसी ट्रायल में बनाई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, मार्कशीट, बैंक डायरी, दो फोटो आदि लेकर सीधे श्रीडूंगरगढ़ में आयोजन स्थल पर पहुंच सकते है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी संघ के जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन, कोषाध्यक्ष मोहन पूनियां से, लूणकरणसर के खिलाड़ी प्रियंका लेघा से, नोखा के खिलाड़ी अशोक विश्नोई एवं श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ी कृष्णावतार सुथार से सम्पर्क कर सकते है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान क्रीड़ा परिषद द्वारा दैनिक एवं यात्रा भत्ता दिया जाएगा।