Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। शनिवार सुबह-सुबह क्षेत्र में एक चैन स्नेचर की मौत एक महिला के गले से चैन छीन कर भागते हुए हो गई है।

बड़े शहरों की तर्ज पर छीना झपटी ओर चैन स्नेचिंग की वारदातें अब क्षेत्र में भी बढ़ने लगी है और शनिवार को एक युवक इस वारदात को अंजाम देकर भागते हुए चलती ट्रेन से कूद गया व अधिक चोटे लगने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार-बीकानेर के बीच चलने वाली ट्रेन नम्बर 14898 डेमू ट्रेन में करीब 25 वर्षीय एक युवक ने बेनीसर के पास पिलर नम्बर 400 के पास एक महिला सवारी के गले से चैन तोड़ ली और भागने की कोशिश की। महिला एवं उसके परिजनों ने पकड़ने का प्रयास किया तो युवक पिलर नम्बर 401 के पास चलती ट्रेन से कूद गया। इस दौरान पटरियों के पास स्थित पोल से टकरा गया व गम्भीर रूप से घायल हो गया। सवारियों ने ट्रेन को रुकवाया व ट्रेन गार्ड ने ट्रेन को करीब 1 किमी पीछे लेकर गम्भीर रूप से घायल चैन स्नेचर युवक को ट्रेन में डाला व सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई, मृतक युवक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है एवं मृतक की पेंट से मिले मोबाइल से उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। शव सूडसर रेलवे स्टेशन पर रखा है एवं रेलवे पुलिस को सूचना दे दी गई है। रेलवे पुलिस के पहुंचने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। ट्रेन में सफर कर रहे क्षेत्र के यात्री लादूपूरी गोस्वामी ने बताया कि युवक को तत्काल उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। सूडसर स्टेशन तक युवक के जिस्म में हरकत थी लेकिन वहां उतारा तब तक दम तोड़ चुका था। मामले में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।