Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। देर रात विभिन्न विभागों की तबादला सूचियां जारी हुई, जिनमें कई तबादलों पर राज का पूरा प्रभाव नजर आ रहा है।
क्षेत्र के निवासी गिरदावर शंकर जाखड़ को बिग्गा वृत से भणीयाणा जिला जैसलमेर भेजा गया है। सूडसर से जगदीश प्रसाद बैरवा को उनके इच्छित स्थान दौसा बहरावण्डा भेजा गया है। राजबाला मीना को वृत धर्मास से अपने निवास स्थान पर मनोहरपुर वृत शाहपुरा, जयपुर भेजा गया है।
एक नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल को श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय से आरटीआई अजमेर भेजा गया है। वहीं 9 पटवारी क्षेत्र से हटाए गए है। इनमें रामचंद्र को जैसलसर से बस्सी चित्तौड़, सुनीता चौधरी बिग्गाबास रामसरा से रावतभाटा चित्तौड़ भेजा गया है। लूणाराम मेघवाल केऊ से गंगरार चित्तौड, कृष्णा कुमारी सोनियासर मीठिया से दीदावली डीग, राजेश कुमारी मीणा ठुकरियासर से कोटा, निकिता पुत्री रामफल सूडसर से उदयपुरवाटी, झुझुनूं भेजा गया है। मैना कुमारी को बाना से बेगूं चित्तौड़, संतोष कुमारी तोलियासर से दौसा तथा महेश कुमार को इंदपालसर सांखलान से सीकर भेजा गया है।