Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से किसान पुत्रों के जान गवां देने के मामले लगातार बढ़ रहें है। गांव अभयसिंहपुरा निवासी 40 वर्षीय देवीलाल पुत्र मोहनराम जाट शुक्रवार शाम को अपने खेत में बूस्टर चलाने डिग्गी पर गया। यहां युवक का पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला सहित पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शव को उपजिला अस्पताल में रखवाया गया। शनिवार को मृतक के भाई राजूराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी और हैड कांस्टेबल देवाराम ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की मौत से किसान परिवार में मातम पसर गया है।