Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने देर रात मौलासर थाना क्षेत्र के एक युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाया और युवक को सही सलामत मौलासर पुलिस व परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। देर रात मौलासर सीओ और डीडवाना थाने की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ डीओ एएसआई राजकुमार की टीम ने नाकाबंदी की, नाकाबंदी पर आरोपियों की पुलिस से भिंड़त हुई। आरोपी नाकेबंदी तोड़कर यहां से फरार हो गए। राजकुमार सहित पुलिस टीम में कांस्टेबल अजयपाल, मोहम्मद अशरफ व ड्राइवर पवन ने आरोपियों का पीछा किया। सरदारशहर रोड पर आरोपी एक गली में घुसे और यहां पीछे से पुलिस से घिरा देखकर गाड़ी और युवक को छोड़कर भाग छूटे। पुलिस ने मौलासर थाना क्षेत्र के गांव सुदरासन निवासी 21 वर्षीय रजत उर्फ लालू पुत्र कैलाशचंद्र सोनी को गाड़ी से मुक्त करवाया। गाड़ी को जब्त कर थाने पहुंचाया। आरोपियों ने युवक से सोने का कड़ा चैन छीन लिए व उसके पिता से फिरौती की बड़ी रकम मांगी है। पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों के पीछा किया गया। श्रीडूंगरगढ़ आकर पुलिस से आरोपी घिर गए। युवक के परिजन व मौलासर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा अपहरणकर्ताओं के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।