Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2021। किसान आंदोलन को हल्के में लेने एंव किसानों की सुनवाई करने के बजाए आंदोलन का दमन करने के आरोपों के बीच भाजपा नेताओं का विरोध देश भर में चल रहा है। और मंगलवार को बीकानेर जिले के दौरे पर आ रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का आरएलपी के युवा नेता विवेक माचरा की अगुवाई में जिला प्रवेश पर विरोध किया गया। पूनियां को नेशनल हाईवे 11 पर बीकानेर जिले की सीमा में घुसने से ही रोकने के लिए किसान सीमा बार्डर पर एकत्र हो हुए। किसानों ने लखीमपूर कांड को किसानों का नरसहांर बताया और भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को इसका मास्टर माईंड बताते हुए मंत्री पद से हटाने की जमकर नारेबाजी की। हांलाकी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को देखते हुए उन्हे एस्कार्ट करने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस समय से पहले ही पहुंच गई थी एवं किसानों के जमावड़े को देखते हुए अतिरिक्त बल को भी मौके पर बुला लिया गया। एस्कार्ट द्वारा किसानों द्वारा विरोध करने की तैयारियों की सूचना प्रदेशाध्यक्ष के काफीले को पहले ही देने पर राजलदेसर थाने से आ रही एस्कार्ट एवं श्रीडूंगरगढ़ थाने की एस्कार्ट गाडियों के बीच में प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी अत्यंत तेज गती के साथ वहां से निकलते हुए श्रीडूंगरगढ़ की और आ गई। मौके पर मौजुद पुलिसकर्मियों ने किसानों को सड़क के किनारे रोका रखा एवं किसानों ने नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रवेश बार्डर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विरोध करने पहुंचे किसान, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला प्रदेशाध्यक्ष काफीले की गाडियों को।