Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2021। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निजी दौरे पर नोखा जाने के दौरान रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। जिले की सीमा में पहले गांव कितासर पहुंचने पर कितासर की ग्रामीणों के साथ साथ जिले भर से भाजपा नेताओं ने अभिनंदन किया। यहां से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर नेशनल हाईवे स्थित पुष्करणा भवन में अभिनंदन समारोह रखा गया। दोनो जगहों पर प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने अशोक गहलोत सरकार पर वार करते हुए घर में बैठ कर सरकार चलाने की बात कही एवं कांग्रेस में स्थाई अध्यक्ष तक नहीं ढूंढ पाने का तंज कसते हुए समाप्त होने वाली पार्टी बताया। पूनियां ने किसानों के हितों में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को गिनवाया व किसानों के हितों की रक्षा में ही पार्टी की नितियां बताई। दोनो जगहों पर कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने की एवं कार्यक्रम संयोजन देहात महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने किया। इस मौके पर लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत, शिवकुमार स्वामी, विनोद गिरी गुसांई, बजरंगलाल सारस्वा, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जसवीर सिंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, ओबीसी अध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़, जिला देहात प्रभारी काशीराम गोदारा, शहर प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ के चारों मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कस्बे के पार्षद, सरपंच आदि शामिल रहे। पूनियां के जिला प्रवेश पर किसान कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा विरोध भी किया गया था वहीं स्थानीय भाजपा द्वारा किए गए स्वागत में भी किसानों को आगे रखा गया। जिसमें किसानों द्वारा पूनियां को मतिरा भेंट करवाया गया एवं पूनियां ने मतिरा वहीं पर खाते हुए भाजपा को किसान हितों की रक्षा करने वाली पार्टी बताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किए गए मतीरे का लिया स्वाद, बताया भाजपा को किसान हितों की रक्षा करने वाली पार्टी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनियां ने खाया मतीरा, किसानों की आय बढ़ाने का वायदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनियां का अभिनंदन करते शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनियां का अभिनंदन करते शहर मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं में रहा सेल्फी खींचवाने का क्रेज।