Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। मोबाइल फोन की दुनिया मे बेहतरीन फोटो एवं वीडियो के लिए सबसे बड़े नाम वीवो कंपनी के नवीनतम मॉडल V-30 और V-30 प्रो का जिला स्तरीय लॉन्चिंग समारोह आज बुधवार शाम 8 बजे श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया जाएगा। वीवो के श्रीडूंगरगढ़ में अधिकृत डीलर A To Z कृष्ना मोबाइल्स के कृष्णा राजपुरोहित ने बताया कि वीवो मोबाइल्स की विभिन्न सीरीज के लिए श्रीडूंगरगढ़ के उपभोक्ताओं में खासा लोकप्रिय है और जिले भर में सर्वाधिक बिक्री के लिए जिला स्तरीय समारोह श्रीडूंगरगढ़ डीलरशिप को चुना गया है। यह आयोजन बीकानेर, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में एक ही जगह होना था एंव कंपनी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में कृष्णा मोबाइल्स डीलरशिप को चुना गया है। कंपनी द्वारा आज ही लांच किए जा रहे V-30 एंव V-30 प्रो की प्री-बुकिंग गत 7 मार्च से 13 मार्च तक कि जा रही है एंव 14 मार्च से डिलीवरी दी जाएगी। लेकिन A To Z कृष्ना मोबाइल्स पर आज शाम 8 बजे प्री-बुकिंग वाले ग्राहकों को यह डिलीवर कर दिया जाएगा। नए मोबाइल लेने एवं मोबाइल फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी में अभूतपूर्व आनंद लेने के इच्छुक ग्राहक शाम 5 बजे तक अपनी प्री-बुकिंग करवा सकते हैं। राजपुरोहित ने बताया कि लॉन्चिंग ऑफर में वीवो V-30 सीरीज के प्री-बुकिंग वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। एंव V-30 सीरीज के V-30 प्रो मॉडल पर प्री-बुकिंग के ग्राहलो एवं लांचिंग से पहले तीन दिनों में 16 मार्च तक खरीद करने वाले ग्राहकों को 10 हजार तक कि कीमत वाली वीवो स्मार्ट-वॉच मात्र 499 रुपये में प्रदान की जाएगी। लांचिंग समारोह में वीवो कंपनी के जिला, एरिया एंव राज्य स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।