Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद दिल्ली द्वारा ईस्ट दिल्ली में स्थिति शाहदरा, क्रॉस रिवर मॉल के पास रजवाड़ा टेंट में 16 मार्च, शनिवार को “होली मंगल मिलन समारोह” का आयोजन होगा। समारोह में बीकानेर की मास्टर भंवर एंड पार्टी द्वारा चंग के साथ धमाल गायन का रंग जमेगा। समारोह की तैयारियों में जुटें परिषद सदस्यों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा और दिल्ली में रहने वाले श्रीडूंगरगढ़ वासी आयोजन में शामिल हो सकेंगे। इसी के साथ श्रीडूंगरगढ़ बहन बेटियां भी कार्यक्रम में आमंत्रित है। वे यहां आकर अपने गांव के आयोजन में शामिल हो सकेंगी। समारोह में 1500 से अधिक श्रीडूंगरगढ़ वासी भाग लेंगे तथा सामूहिक भोज का आयोजन भी होगा। दिल्ली प्रवासी नागरिकों में समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी शामिल होने व तैयारियों संबंधी कार्य कर रहें है।