Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के किसानों के लिए श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से खबर आई है कि मंडी के गेट रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए तय किया गया कि मंडी के गेट रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं व्यापारियों ने बताया कि मंडी में मोठ व ग्वार की आवक बंपर है और अगले सप्ताह मूंगफली की बपंर आवक होने लगेगी। ऐसे में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एहतिहात के रूप में निर्णय लिया गया है कि पांच घंटे मंडी गेट बंद रहेंगे जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो। वहीं व्यापारियों ने बताया कि मूंगफली उपज लेकर मंडी आने वाले किसान मूंगफली में लकड़ी व पत्थरों की चुगाई करके लावें। जिससे तुरंत बोली लगा सकें व भाव भी अच्छे मिल सकें। भादू ने बताया कि मूंगफली में कचरा आने से बाहर के खरीददार भाव नहीं देते जिससे किसान को नुकसान होता है ऐसे में किसान मूंगफली से कचरा चुगाई करके मंडी लावें।