Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। भाजपा से 50 सदस्य जोड़ने वाला पार्टी का सक्रिय सदस्य होगा और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक जनता से जुड़े ओर सक्रिय सदस्यता हासिल करें। ये बात देर रात श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे केंद्रीय विधि एवं न्याय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से कही। मेघवाल ने गुरूवार को लूणकरणसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण में भाग लिया व देर रात श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़कर रवाना हुए। स्टेशन पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मेघवाल का स्वागत किया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चारण, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, जिला उपाध्यक्ष बीकानेर देहात नवरत्न घिंटाला, पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री व्यास, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई।