Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। बोर्ड कक्षा 10वीं की गणित का पेपर आज सम्पन्न हुआ है। परीक्षा में एक नम्बर का सवाल गलत छप कर आया जिससे अनेक मेधावी विद्यार्थियों को अंक प्रभावित होने की चिंता सता रही है। अनेक विद्यार्थियों व अभिभावकों ने बताया कि गलत प्रश्न के अंक कटने से बच्चों के नम्बर प्रभावित होंगे। कुछ छात्रों ने बताया कि उनके शत प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है परंतु इस एक नम्बर के प्रश्न ने गड़बड़ कर दी है। बच्चे इससे मायूस भी हुए है। अनेक बच्चों ने बोनस अंक देने की मांग भी की है। एजी मिशन में गणित की अध्यापिका हेमलता ने बताया कि गणित स्कोरिंग सब्जेक्ट है और बच्चे इसमें शत प्रतिशत अंक भी हासिल करते है और इस एक प्रश्न के ही गलत होने से उत्तर सही कैसे आएगा.? बच्चे इससे काफी मायूस हुए है। गांव बाडेला से बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि कुछ बच्चे जिनके 100 में से 100 स्कोर रहेगा वे इसके लिए शिकायत का ऑप्शन भी ढूंढते नजर आए। अनेक शिक्षकों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।