Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। गांव सेरूणा में पेयजल संकट होने व होली पर भी सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज बीकानेर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंच कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान का ट्यूबवेल लम्बे समय से बंद है, भादू ट्यूबवेल मात्र दो घण्टे चलता है, गोदारण ट्यूबवेल बन्द होने की कगार पर है, माताजी मन्दिर के पास पम्प हाउस के पास स्थित ट्यूबवेल गत एक सप्ताह से बंद है। यहां बार-बार ठेकेदार द्वारा मोटर डाली गई परन्तु पुरानी केबल होने के कारण मोटर बार-बार जल जाती है। ग्रामीणों ने 135 मीटर केबल व नई मोटर डालकर पम्प हाउस के ट्यूबवेल को चालू करने की मांग की गई है। सहायक अभियंता ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शीघ्र ट्यूबवेल चालू करने का आश्वासन भी दिया है।