Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के खिलाडियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न खेलों की 66वीं जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ का परचम लहराया है। क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने 17 वर्ष एवं 19 वर्ष में पदक जीतने के बाद अब छोटे पहलवानों ने भी बड़ा नाम किया है। कस्बे के भारतीय निकेतन उमावि के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिता में 5 गोल्ड मेडल अर्जित किए हैं। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि स्कूल के छात्र मोहित मारु ने जुडो में प्लस 50 Kg भार वर्ग में और कुश्ती में खुशबू चौधरी ने 46Kg भार वर्ग में, हरीश नाथ ने 48Kg भार वर्ग में, दिनेश चौधरी ने 57Kg भार वर्ग में, जसोदा गोदारा ने 62Kg भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किए है। विदित रहे कि इस वर्ष की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अलग अलग खेलों में भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने अब तक 25 गोल्ड मेडल जीत लिए है। जिला स्तर से आगे राज्य स्तर में भी जुडो में सचिन पूनिया ने सिल्वर मेडल, अभिषेक सोनी ने ब्रॉन्ज मेडल, कुश्ती में सीता डूडी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।